जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर में कला और हास्य प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक और मनोरंजक शाम का आयोजन होने जा रहा है। यहां एक हास्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में हास्य अभिनेता तथा कवि शैलेश लोढ़ा अपने प्रसिद्ध हिंदी फैमिली कॉमेडी नाटक 'डैड्स गर्लफ्रेंड' का मंचन करेंगे। यह पारिवारिक शो आगामी 24 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे से नरभेराम ऑडिटोरियम जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। शहरवासियों के लिए यह शाम हंसी, ठहाकों और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर रहने की पूरी उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...