जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के चर्चित मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म कांड के 21 आरोपी सोमवार को विशेष पॉक्सो अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए। सहारा सिटी निवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी फरार हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। बरी होने वाले आरोपियों में तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, गुड्डू गुप्ता, सोनू नैयर, लड्डुन उर्फ राहुल, मनोज सहाय, टीएस सरदार, राजेश सिंह, दिनेश अग्रवाल, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजित मिस्त्री उर्फ बुलेट मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, मुन्नैन, शाहिद, अभिषेक मिश्रा (अब दिवंगत), लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीत सिंह, शंभू त्रिवेदी, करीम व अन्य शामिल हैं। मामले में अदालत से फैसला सुनाने के दौरान कोर्ट परिसर में दोपहर से लोग एकत्रित होने लगे थे। लोग फूल माला...