Jamshedpur News: जमशेदपुर : नशे के कारोबार का विरोध करने पर बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस स्थित कंटेनर यार्ड में रविवार रात करीब नौ बजे अपराधियों ने कैरेज कॉलोनी निवासी आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पंजड़े में चार गोली लगी है और एक गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी है। रीढ़ की हड्डी में गोली लगने के चलते उसका पैर काम नहीं कर रहा है, इसलिए उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस पुलिस पहुंची और देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें अबतक 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने 11 खोखा और एक मैगजीन बरामद की है। घटना के बाद टीएमएच में परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.