जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: दीपावली पर पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण जमशेदपुर के जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची और गोलमुरी बाजारों में ग्रीन पटाखों की मांग तेजी से बढ़ी है। कारोबारियों के अनुसार, पांच साल पहले जहां इनकी हिस्सेदारी 10% से कम थी, वहीं अब यह 60 से 70% तक पहुंच चुकी है।सीएसआईआर और एनईईआरआई द्वारा विकसित ये ग्रीन पटाखे सामान्य पटाखों की तुलना में कम से कम 30% कम पार्टिकुलेट मैटर उत्सर्जित करते हैं। हालांकि, ये पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं हैं, इसलिए सांस के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतनी चाहिए।विशेष फॉर्म्युलेशन और प्रमाणन प्रक्रिया के कारण ये सामान्य पटाखों से 15 से 30% तक महंगे हैं। ग्राहकों को फर्जीवाड़े से बचने के लिए पैकेट पर आधिकारिक लोगो, क्यूआर कोड और लाइसेंस विवरण जांचकर ही अधिकृत विक्रेता...