जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बहुभाषीय साहित्यिक संस्था 'सहयोग' और विद्या दीप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 21 नवंबर को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। 'जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0' के तहत होने वाले इस कार्यक्रम का विषय 'झारखंड की पहचान, झारखंड की विरासत' रखा गया है।बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में सुबह 10 बजे से संगोष्ठी शुरू होगी। इसमें झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर, लोक संस्कृति और साहित्यिक विरासत पर विभिन्न विषयों के विद्वान और साहित्यकार विचार-विमर्श करेंगे।आयोजकों ने साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों और संस्कृति प्रेमियों से इस संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की समृद्ध विरासत को समझने, उसके संरक्षण पर विचार साझा करने और नई पीढ़ी को ...