Jamshedpur News: जमशेदपुर:बदला मौसम का मिजाज, दोपहर बाद हुई बारिश से गर्मी से मिली राहत
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पिछले कई दिनों से लगातार तेज धूप और गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कोल्हान क्षेत्र में हल्की बारिश होने का अनुमान पहले से जताया गया था। मंगलवार को मौसम में बदलाव के बाद लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली।बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी कुछ कमी महसूस की गई। आने वाले दिनों में यदि हल्की बारिश का दौर जारी रहता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.