Jamshedpur News: जन उलगुलान मोर्चा की जनसभा आयोजित
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: हलुदबनी स्थित अग्रवाल कॉलोनी में डी.के. ठाकुर की अध्यक्षता में जन उलगुलान मोर्चा की एक जनसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल ने कहा कि यह मोर्चा किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि आम जनता का मंच है। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। अस्पतालों में डॉक्टर और स्कूलों में शिक्षकों की कमी के साथ-साथ युवाओं में बेरोजगारी व पलायन गंभीर संकट बन चुका है।कृतिवास मंडल ने ऐलान किया कि हर पंचायत में जनसमस्याओं की सूची बनाकर प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा। संयोजक अजय मंडल ने भी मूलभूत समस्याओं की अनदेखी और राशन व्यवस्था में बिचौलियों पर निशाना साधा। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.