जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे सभी लोगों को वापस लौटना पड़ा। दरअसल बुधवार को सरकारी अवकाश होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद थे। एमजीएम में भी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय बंद था। लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होने के कारण काफी संख्या में वहां लोग पहुंचे। लेकिन सभी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इसमें कई लोग घाटशिला से तो कोई पोटका से भी पहुंचा था।पोटका से पहुंची एक महिला सोनी ने बताया कि वह चार बार आ चुकी है और बुधवार को वह बारिश में काफी परेशान होकर यहां पहुंची है लेकिन पहुंचने पर पता चला कि कार्यालय बंद है और अब इसके लिए अगले दिन आना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...