जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए छोटानागपुर काश्तकारी (सीएनटी) अधिनियम की 118वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 11 नवंबर 2026 को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम बालीगुमा में संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति और झारखंड नवनिर्माण अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आदिवासी और मूलवासी समाज के पारंपरिक भूमि अधिकारों, सीएनटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वर्तमान समय में भूमि संरक्षण के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श करना है। आयोजकों का कहना है कि सीएनटी एक्ट महज एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों के संघर्ष, बलिदान और ऐतिहासिक आंदोलन की गौरवशाली विरासत है। यह कानून झारखंड...