जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: फोटो-रोहित 0 उद्यान विभाग के प्रशिक्षण से जिले में बढ़ा मशरूम उत्पादन का चलन 0 कम जगह और कम लागत में ही महिलाएं बन रहीं हैं आत्मनिर्भर 0 घर की छत, कमरे और झोपड़ी में मशरूम उगा रही महिलाएं जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता घर में छोटी-सी जगह भी अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। कम जगह में मशरुम की खेती कर पूर्वीं सिंहभूम जिले की महिलाएं अच्छी आमदनी कर रही है। जिला उद्यान विभाग से प्रशिक्षण लेकर 200 से अधिक महिलाएं ने घर पर ही एक कमरे में या झोपड़ी में मशरुम की खेती शुरु की है। कमरे, छत या झोपड़ी जैसी सीमित जगह मशरुम उगाकर महिलाएं हर माह 8 से 10 हजार रुपए की आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार की मदद कर रही हैं। पिछले साल पूर्वीं सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों के 219 महिलाओं को मशरुम की खेती करने का प्रशि...