जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: आगामी छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए पोटका के विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को बागबेड़ा बड़ौदा घाट, रिवर व्यू कॉलोनी, कुसुम घाट और पत्थर घाट समेत विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सड़कों की मरम्मत कार्यों का जायजा लिया ताकि व्रतियों व भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जमशेदपुर प्रखंड के सीओ को विशेष दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने को कहा। विधायक महापर्व के नजदीक आने के साथ ही हर पल की स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं ताकि पर्व का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छठ घाटो की हो समुचित साफ सफाई : डीएम इस अवसर पर झामुमो के कई वरिष...