जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। छठ पूजा के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र के सभी 14 छठ घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से शुक्रवार तक 350 स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जा चुकी है। इसके अलावा चाणक्यपुरी, रामनगर और श्यामनगर छठ घाट पर तीन हाईमास्ट लाइट भी दुरुस्त कराई गई हैं। नगर निगम क्षेत्र के इंटकवेल, चाणक्यपुरी, वर्कर्स कॉलेज, अकाली घाट, वास्तु विहार, बैकुंठ नगर, लालजी खटाल, साईं सूरज आश्रम, गौड़ बस्ती, शांति नगर, लक्ष्मण नगर, श्याम नगर, राम नगर और गोकुल नगर छठ घाटों पर तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: छठ महापर्व को लेकर नगर पर्षद ने तेज की तैयारी, तीन घाटों का मुआयना इन घाटों तक आने-जा...