जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: पटमदा। उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में मंगलवार को "प्रतिभा सम्मान समारोह-2026" का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2026 की माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड, प्रशस्ति-पत्र तथा अंकपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक नितीश चंद्रवंशी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में डॉ. समीर कुमार, संतोष कुमार सिंह, काजल साहा एवं गोवर्धन मह...