जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: पटमदा: पथ निर्माण विभाग की देखरेख में काटिन बाजार से गोपालपुर होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक सड़क चौड़ीकरण सह सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में कुमारदा शिव मंदिर से काश्मार मोड़ तक करीब डेढ़ किमी सड़क को लगभग 20 दिन पूर्व पूरी तरह खोद दिया गया है। लगातार बारिश के कारण यह मार्ग अब दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे प्रतिदिन वाहन फंस रहे हैं।सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहनों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क को एक साथ पूरी तरह खोदने के बजाय एक तरफ से काम कर दूसरी तरफ आवागमन के लिए चालू रखा जाता तो लोगों को...