Jamshedpur News: चौका में हादसा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बाल-बाल बचे, कार क्षतिग्रस्त
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: टाटा-रांची हाइवे एनएच-33 पर चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा-बड़ामटांड़ के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनके काफिले में शामिल पुलिस की टाटा सुमो (जैमर लगी गाड़ी) ने मुंडा की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। घटना देर शाम करीब साढ़े छह बजे की है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन मुंडा रांची के खूंटी से जमशेदपुर लौट रहे थे। इस दौरान चावलीबासा-बड़ामटांड़ के पास एक कार अचानक उनके काफिले के बीच घुस गई। कार के अचानक सामने आ जाने से अर्जुन मुंडा के पीछे से आ रही पुलिस की टाटा सूमो वाहन अनियंत्रित होकर अर्जुन मुंडा की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बाल बाल बचे अर्जुन मुंडा, दुर्घटना ग्रस्त हुआ करकेड द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.