Jamshedpur News: चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली ओपी क्षेत्र के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद महफूज (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद महफूज चोरी के मामले में फरार चल रहा था। मामले की जांच के दौरान पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इस क्रम में पुलिस को आरोपी के ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके ठिकाने पर छापेमारी की और महफूज को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: कपाली पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.