जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गुड़ाबांदा थाना पुलिस ने इस मामले में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सेरंगबेड़ा निवासी सुखदेव लोहरा और मुसाबनी निवासी तोता महाली उर्फ टोपा महाली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 8 बाइक को भी बरामद किया है। शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व में गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अनुसंधान के क्रम में ही पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चोरी की बाइक को खपाने का काम करते थे। इनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक को मुसाबनी ब्लॉक ऑफिस के पीछे खंडहर से बरामद किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अब भी फरार चल रहा है। मुख्य...