जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 26 से 28 अक्टूबर तक बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर लगाया जाएगा। मेले में मिट्टी के दीये से लेकर कपड़े, आभूषण और सजावटी सामान तक की खरीदारी एक ही छत के नीचे की जा सकेगी। इसका उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारोबारियों और कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना है। मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यहां कुम्हारों के हाथों से बने मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, बेडशीट, कुर्ती, गृह सज्जा के सामान, लड्डू गोपाल की पोशाकें और आभूषण सहित दीपावली से जुड़े कई उत्पाद उपलब्ध होंगे। महिला उद्यमियों और स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पादों के प...