जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- Jamshedpur News: प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा कुमारी लाल की अदालत में शुक्रवार को आदित्यपुर इमली चौक निवासी दो भाई रोहित अग्रवाल व राहुल अग्रवाल के खिलाफ 9 लाख 60 हजार रुपये के चेक बाउंस का दोष सिद्ध हो गया। दोनों के खिलाफ नमिता कुमारी व कृष्ण कुमार ने अदालत में वाद दायर किया था। सूचक के अधिवक्ता राकेश कुमार प्रसाद एवं अधिवक्ता सृष्टि देबुका ने बताया कि अदालत में सजा के बिंदु पर सोमवार को सुनवाई होगी। दोनों ने शिकायतकर्ता नमिता कुमारी से तीन लाख और कृष्ण कुमार से 5 लाख 60 हजार रुपये व्यवसाय के नाम पर कर्ज लिया था। कर्ज लौटाने के एवज में दिए गए दोनों के चेक बाउंस हो गए। इसके बाद 14 अप्रैल 2023 को नमिता कुमारी एवं कृष्ण कुमार ने अदालत में वाद दायर किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...