Jamshedpur News: चेकिंग देख भाग रही कार के टायर फटे, नशीले पदार्थ समेत चार युवक-युवतियां हिरासत में
जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: टिमकेन कंपनी रोड पर मंगलवार देर रात 12 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही कार सवार युवक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद कार के दोनों टायर फट गए। इसके बाद पुलिस ने कार को रोककर उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया। कार में दो युवक और दो युवतियां थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो करीब 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड और शराब की बोतलें बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.