जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाताचुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहनकर साकची आमबगान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, एसआईआर, मतदाताओं के नाम जोड़ने-काटने और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के ...