Jamshedpur News: चार लाख मुआवजे और खदान की घेराबंदी पर बनी सहमति, ग्रामीणों ने खत्म किया सड़क जाम
जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- मुआवजे और खदान सुरक्षा पर बनी सहमति Jamshedpur News: पटमदा: कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह स्थित पत्थर खदान से शुक्रवार को नाबालिग कनकलता का शव बरामद होने के बाद मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने शनिवार को प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के बाद जाम हटते ही टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया। कमलपुर थाना गेट के पास करीब एक घंटे तक चली वार्ता में आपदा प्रबंधन के तहत मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने पर सहमति बनी। वहीं, कमलपुर थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने अपने स्तर से मृतका के अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा छठ पूजा के बाद खनन विभाग की ओर से लायाडीह स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.