जमशेदपुर, जुलाई 19 -- Jamshedpur News: चांडिल-गुंडा बिहार रेल ओवर रेल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। रेल ओवर रेल बनने से यात्री ट्रेन ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी क्योंकि, लाइन के ऊपर की लाइन से मालगाड़ियों का आवागमन होगा। चांडिल-मुरी डबल लाइन व रेल ओवर रेल योजना का रेलवे में पहले सर्वे हुआ था। इधर, रेलवे जोन 300 एमटी तक ढुलाई क्षमता बढ़ाने की येाजना से टाटानगर से खड़गपुर तक नया ट्रैक्शन सिस्टम अपग्रेड होगा। इसके अलावा चांडिल से बर्नपुर चौथी लाइन के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, जयचंडी पहाड़ व अन्य यार्ड के पास रेलवे ने कई योजनाओं को मंजूरी दी है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया-बुरामारा नए रेल रूट पर बनेंगे पांच नए स्टेशन मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल के पंड्रासाली, कांड्रा और सीनी की ...