जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: चांडिल। चांडिल के होटल टेंथ माइल स्टोन परिसर में सोमवार दोपहर हुए निखार हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल संदिग्धों को पश्चिम बंगाल बॉर्डर के पास बहरागोडा से हिरासत में लिया है। संदिग्धों को उस वक्त पकड़ा गया जब वे कोलकात से सड़क मार्ग से शहर लौट रहे थे। सभी को पुलिस सरायकेला के जाने की तैयारी कर रही है। हालांकि पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। यह भी पढ़ें- झारखंड में होटल मालिक को गोलियों से भूना, हमलावरों को बाहर से बुलाए जाने की आशंका यह भी पढ़ें- Banka News: एनएच पर होटल में घुसकर कारोबारी पर ताबाड़तोड़ फायरिंग, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...