जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में चर्च स्कूल बेल्डीह में बुधवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक झांकी निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रहा। नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस झांकी में हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और बच्चों को महात्मा गांधी के विचारों, उनकी सादगी और देश के प्रति उनके योगदान से अवगत कराना था। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी के लुक में बच्चे की AI फोटो बनाएं, बस ChatGPT को दें ये 5 Prompts यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti Speech : 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सरल और दमदार भाषण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...