जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा से लापता फूलचंद उर्फ सोना प्रमाणिक का शव दो दिन बाद मंगलवार को कुएं से बरामद हुआ। वह रविवार सुबह किसी काम के लिए निकले थे, जिसके बाद से वे लापता थे। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कुएं में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। फूलचंद (45) के भाई रूपचंद्र ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रूपचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने रविवार से फूलचंद को नहीं देखा था। घर का मुख्य दरवाजा खुला था, लेकिन वह घर में मौजूद नहीं था। इसके बाद परिवार के लोग आसपास उसकी तलाश करने लगे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि नहाने के दौरान फूलचंद कुएं में गिर गया होगा। डूबने स...