Jamshedpur News: घाटशिला हादसे में घायल पांच वर्षीय बच्ची की मौत, पिता की हालत गंभीर
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: घाटशिला के अमाईनगर पुलिया पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में घायल पांच वर्षीय बच्ची श्रेया कृष्णा सिन्हा की गुरुवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल बच्ची के पिता सुब्रत सिन्हा, मां सुष्मिता सिन्हा और शुभ्रदीप कृष्णा सिन्हा का इलाज चल रहा है। सुब्रत की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि सुष्मिता और शुभ्रदीप के पैर में गंभीर चोट लगी है और दोनों के पैर टूट गए हैं। हादसा बुधवार रात उस समय हुआ, जब सुब्रत सिन्हा, उनकी पत्नी सुष्मिता, बेटी श्रिया और शुभ्रदीप अमाईनगर पुलिया के पास खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सभी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुष्मिता पुल से सीधे नदी में जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.