Jamshedpur News: घाटशिला के कई गांवों में मरीजों को मुफ्त होम्योयोपैथी दवा
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जिला आयुष समिति पूर्वी सिंहभूम ने मंगलवार को घाटशिला प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष ग्राम कैंप आयोजित किया। इसमें बीमार लोगों को दवाइयां भी दी गईं। शिविर घाटशिला के काड़ाडूबा, काशिदा, एवं कालीमाटी ग्राम तथा बहरागोड़ा प्रखंड के पातपुर, मोहनपुर, पीठापुर गांव में लगाया गया। इसमें औषधीय पौधों की जानकारी दी गई। साथ ही होम्योपैथी दवाई का भी वितरण निःशुल्क किया गया। कैंप में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित ने बताया कि गांव में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों की पहचान करना, समुचित उपयोग एवं उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यदि इसकी खेती किसानों के द्वारा की जाती है तो उनको जीविकापार्जन में भी लाभ होगा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: जिले के पां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.