Jamshedpur News: घर से मॉर्निंग वॉक निकली पीड़िता से चेन छिनतई
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: उलीडीह ओपी अंतर्गत शकोसाईं रोड नंबर 1 साई वाटिका के पास शनिवार सुबह एक वृद्धा से चेन छिनतई की घटना सामने आई है। घर से मॉर्निंग वॉक करने निकली 70 वर्षीय आशा रानी सारंगी को स्नैचर्स ने निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पास की गली से होते हुए पैदल ही भाग गया। पीड़िता के बेटे सुमित ने बताया कि उनकी मां हर रोज टहलने के लिए निकलती है। आज भी वह टहल कर वापस आ रही थी। इस दौरान घर से पास ही एक युवक पीछे से आया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। यह भी पढ़ें- Deoria News: चेन स्नेचिंग में अज्ञात बाइक सवार पर केस सुमित के अनुसार चेन की कीमत दो से ढाई लाख रुपए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.