जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: दीपावली पर घर को रोशनी से सजाने के साथ इस बार खुशबू से महकाने का भी चलन बढ़ रहा है। बाजार में सजावटी दीये, डिजाइनर कैंडल और दरवाजों पर लगाने वाले तोरण नए अंदाज में उपलब्ध हैं। इनकी खासियत सिर्फ आकर्षक डिजाइन नहीं, बल्कि इनसे मिलने वाली अलग-अलग खुशबू भी है। कॉफी, गुलाब, चमेली, बेली और नींबू की खुशबू वाले उत्पाद घर की सजावट को नया अहसास दे रहे हैं। ऐसे में दीपावली पर मेहमानों का स्वागत रोशनी के साथ मनपसंद खुशबू से करने का विकल्प भी लोगों को मिल रहा है। पूजा स्थल से ड्राइंग रूम तक खास विकल्प यह भी पढ़ें- Bokaro News: मिट्टी-मोम के साथ गाय के गोबर से बने दीयों की भी बाजार में बढ़ी मांगपूजा स्थल और ड्राइंग रूम के लिए सुगंधित सजावट बाजार में पूजा स्थल, ड्राइंग रूम और घर के प्रवेश द्वार की सजावट के लिए पा...