Jamshedpur News: घने कोहरे के कारण चक्रधरपुर मंडल में रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें बाधित
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में शनिवार तड़के घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी की है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर-पोसौता रेल खंड के बीच रात 02:10 बजे से सुबह 06:00 बजे तक अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा। इस कारण ट्रेन संख्या 12102, 18190, 12809, 12261, 18005, 12834 और 08304 का आवागमन प्रभावित हुआ। इसके अलावा, नुआगांव-बंगूरकेला रेल खंड पर भी सुबह 06:15 बजे से 07:00 बजे तक घने कोहरे का असर देखने को मिला। इस अवधि के दौरान ट्रेन संख्या 18524 और 18403 की आवाजाही प्रभावित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.