जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: साकची ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन में कोल्हान विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अनुराधा वर्मा को नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महाविद्यालय की वर्तमान प्राचार्य डॉ. वीणा प्रियदर्शी के पिछले दस दिन से लगातार बीमार रहने और अस्पताल में भर्ती होने के कारण की गई है। विश्वविद्यालय ने यह अस्थायी व्यवस्था आगामी आदेश तक के लिए लागू किया है। कुलसचिव डॉ. अमर कुमार ने 7 अक्तूबर को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान समेत अन्य जरूरी वित्तीय व शैक्षणिक कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आने देना है। आदेश के तहत डॉ. अनुराधा वर्मा क...