जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम, और जोहार झारखंड जमशेदपुर की ओर से स्व. महेश्वरी प्रसाद की स्मृति में रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।आयोजक पप्पू सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के अलावा राजकुमार सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सतीश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और इस सामाजिक पहल की सराहना की।आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के प्र...