जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: पटमदा थाना क्षेत्र की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत चुड़ू-बुड़ू पहाड़ी सड़क पर बुधवार को आसपास के गांवों के करीब 200 ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की झाड़ियों की सफाई और मरम्मत की। यह सड़क कई वर्षों से झाड़ियों से ढंकी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। लगभग दो से तीन किमी लंबी सड़क की सफाई और मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी खाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस श्रमदान में सारी, बाटालुका, आमदापहाड़ी, जेरका, मोहनपुर, पाडूकोचा और अपो समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क को आवागमन के योग्य बनाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में सारी के ग्राम प्रधान निर्मल चंद्र सिंह, गणेश सोरेन, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि खगेन्द्र नाथ सिंह, य...