जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: पटमदा: काटिन से बंगाल सीमा तक निर्माणाधीन मुख्य सड़क अंतर्गत कुमारदा शिव मंदिर से काश्मार गांव तक दलदल बनी करीब डेढ़ किमी सड़क में वाहनों के फंसने से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों के मामले में बुधवार को विरोध करने के बाद ठेकेदार द्वारा गुरुवार से ही गिट्टी डालकर सड़क को चलने लायक बनाया जा रहा है। इससे राहगीरों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से भी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...