जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जाकिरनगर की ग्रीन वैली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एमएन खान के आवास पर महफिल-ए-मीलाद एवं लंगर-ए-गौस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना सगीर आलम फैजी ने वलियों के वली हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी गौस-ए-आजम (रह.) की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौस-ए-आजम की शिक्षाएं इंसान को नेक रास्ते पर चलने और अल्लाह की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। समारोह के दौरान फातिहाख्वानी और सलातो-सलाम पेश किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ और लंगर-ए-गौस का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मौलाना अशरफ मियां, हाफीज शफाउल्लाह, मतलूब अनवर खान, मो. इश्तियाक खान, अबुल कलाम आजाद, फसीहुल हसन खान और मो. आसिफ समेत अन्य लोग उपस्थित थे...