Jamshedpur News: गौरडीह में बच्चों ने उठाए 20 मुद्दे, पंचायत से समाधान की मांग
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: बोड़ाम प्रखंड की गौरडीह पंचायत भवन में मंगलवार को बाल कल्याण संघ एवं मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बाल मंच और बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें बच्चों ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता, खेलकूद और बाल अधिकारों से जुड़े 20 मुद्दे उठाते हुए पंचायत स्तर पर समाधान की मांग की। बच्चों ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, भवनों की मरम्मत, पेयजल व शौचालय की बेहतर व्यवस्था, गांवों में पुस्तकालय और खेल मैदान विकसित करने तथा बाल मंच के लिए सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामसभा में बच्चों की भागीदारी, बाल सरपंच का चुनाव, अनाथ व जरूरतमंद बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, स्कूल छोड़ चुके बच्चों का दोबारा नामांकन कराने और बाल श्रम व बाल विवाह पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.