Jamshedpur News: गोविंदपुर में काली पूजा तक अतिक्रमण नहीं हटाने की मांग
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग बारीगोड़ा और गोविंदपुर में फ्लाईओवर बनाने के लिए क्रॉसिंग के पास अवैध कब्जा हटाने की नोटिस देने में जुटा है। दूसरी ओर, सामाजिक सेवा संघ के सदस्यों ने सोमवार को टाटानगर के रेलवे एरिया मैनेजर को गोविंदपुर क्षेत्र में काली पूजा तक अतिक्रमण नहीं हटाने की मांग पर ज्ञापन सौंपा। राजेश सामंत ने कहा कि रेलवे जमीन खाली करने को सभी तैयार हैं, लेकिन पूजा को देखते हुए समय दिया जाए। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर थाना के बगल में रेलवे की जमीन पर करीब 40 वर्षों से आदिवासी मूलवासी घर बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। फ्लाईओवर के कारण रेलवे ने बस्ती खाली करने का नोटिस दिया है। बरसात खत्म होने और काली पूजा तक घर खाली नहीं कराया जाए। राजू सामंत ने बताया कि रेलवे एरिया मैनेजर ने आग्रह स्वीकार कर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.