जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना अंतर्गत अन्ना चौक के पास रविवार दोपहर एक अनियंत्रित कार से सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को रोका और घायल को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...