जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग शुक्रवार को आरपीएफ के साथ गोविंदपुर में लाइन के पास से अवैध कब्जा हटाने की नोटिस देगा। बताया जाता है कि गोविंदपुर में ओवरब्रिज बनाने की योजना से अवैध कब्जा हटाने की तैयारी है। इससे पूर्व बारीगोड़ा लाइन के आसपास के दुकानों और मकानो को नोटिस देकर 12 अगस्त तक जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई थी। जानकार बताते हैं कि बारीगोड़ा से गोविंदपुर की ओर अबतक रेलवे 90 से ज्यादा लोगों को नोटिस दे चुका है। लोगों द्वारा खुद अवैध कब्जा नहीं हाटने पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...