जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने शुक्रवार को गोविंदपुर में 80 से ज्यादा लोगों को नोटिस देकर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है। इससे पूर्व बारीगोड़ा में 70-80 लोगों को नोटिस दिया गया था। बताया जाता है कि गोविंदपुर में ओवरब्रिज व बारीगोड़ा क्रॉसिंग के पास अंडरब्रिज बनाने के लिए रेलवे अवैध कब्जा हटाने की तैयारी में है। जानकार बताते हैं कि 12 अगस्त तक लोगों द्वारा खुद अपनी दुकान व मकानो को नहीं हटाने पर रेलवे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। इधर, रेलवे द्वारा 150 से ज्यादा लोगों को नोटिस देने पर वर्षों से रहने वालों में हड़कंप मचा है। अवैध कब्जा पर नोटिस देने के साथ रेलवे अन्य विभागीय तैयारी में जुटा है, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने में दिक्कत न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...