Jamshedpur News: गोविंदपुर जलापूर्ति तीन दिन से ठप, 21 पंचायतों में पेयजल संकट
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पिछले तीन दिनों से ठप है। इससे 21 पंचायतों की करीब दो लाख आबादी के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को चापाकल और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की।जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने योजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी जुस्को (टाटा स्टील यूआईएसएल) को सौंपने की मांग की। डॉ. सिंह ने कहा कि पाइपलाइन में खराबी आने पर समय पर मरम्मत नहीं होने से बार-बार जलापूर्ति बाधित होती है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.