Jamshedpur News: गोविंदपुर के पंचायत भवन और स्कूल में जिला विधिक सेवा का जागरूकता शिविर
जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय अभियान के तहत सोमवार को मोबाइल वैन गोविंदपुर के पंचायत भवन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इससे ग्रामीणों को विभिन्न तरह के कानूनों की जानकारी के साथ अधिकार से अवगत कराया गया। स्थायी लोक अदालत के सदस्य गौतम घोष एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य रंजना पांडेय ने लोगों घरेलू हिंसा व अन्य विवाद का निपटारा लोक अदालत में समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से करने पर त्वरित न्याय के प्रति जागरूक किया। गोविंदपुर के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक उच्च विद्यालय में स्कूली बच्चों को कानून के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: प्रोजेक्ट कर्तव्य के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.