जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: यातायात व्यवस्था और बेहतर पार्किंग की मांग को लेकर आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने गुरुवार को गोलमुरी गोलचक्कर पर भूख हड़ताल की, जिसे गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी ने एक सप्ताह में सभी समस्याओं के समाधान पर कार्रवाई का आश्वासन देकर खत्म कराया। भूख हड़ताल को आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मजदूर नेता बंटी सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता सागर राय, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल, बजरंग सेवा समिति के जिलाध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा, युवा भाजपा के चिंटू सिंह समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और अप्पू तिवारी की मांगों का समर्थन कर यातायात पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 'शहर में सुबह नौ बजे से हो नो इंट्री' इधर, भूख हड़ताल के ...