जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में पारिवारिक विवाद के बाद एक मजदूर ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे 45 वर्षीय संजय सिंह की शुक्रवार सुबह एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पेंट-पुट्टी का काम करता था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार, संजय सिंह गुरुवार देर रात शराब के नशे में घर लौटा था। इस पर पत्नी ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद संजय ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।बताया गया कि संजय सि...