जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। गोलमुरी पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर देश की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विशेष परेड और श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन किया।उनके बलिदान को याद करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया। एसएसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: शहीदों के परिजन चिंतित न हों, विभाग आपके साथ है : डीआईजी उन्होंने कह...