जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति की समस्या को लेकर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूआईएसएल के वाटर टावर विभाग के प्रमुख साकेत मित्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम तीन समय निश्चित अवधि में जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।भाजपा नेताओं ने बताया कि गोलमुरी बाजार, विश्वकर्मा लाइन, गढ़हाबासा, टुइलाडुंगरी, विजय नगर, रामदेव बगान, बजरंगनगर, सरस्वती नगर, आनंद नगर, कैबुल बस्ती और नामदा बस्ती सहित कई इलाकों में पानी आने का समय तय नहीं है। कभी सुबह तो कभी देर रात जलापूर्ति होने से महिलाओं, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों को परेशानी होती है।दिने...