जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी बाजार में शनिवार शाम रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता की दुकान के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई, जबकि फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित सब्जी विक्रेता मथुरा पोद्दार ने बताया कि शुक्रवार शाम एक युवक उनकी दुकान पर आया था। उसने मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से उनकी बात कराई। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने उनसे एक लाख की रंगदारी की मांग की। मथुरा ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। मथुरा के अनुसार, रंगदारी की मांग ठुकराने के अगले ही दिन शनिवार शाम बाइक पर सवार दो युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान के सामने हवाई फायरिंग...