जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: गोलमुरी थाना में पत्नी की शिकायत पर बुलाए गए एक व्यक्ति पर नशे की हालत में पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज, हाथापाई और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने थाने में रखा पत्नी का आवेदन फाड़ दिया और सहायक अवर निरीक्षक बिजय कुमार शर्मा की नेम प्लेट भी तोड़ दी। इसके कुछ देर बाद पहुंचे उसके रिश्तेदार राहुल प्रसाद पर भी पुलिसकर्मियों को गाली देने, कुर्सियां पटककर तोड़ने और थाना घेरने के साथ आग लगवाने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामला 22 और 23 अक्तूबर का है। इस संबंध में सहायक अवर निरीक्षक बिजय कुमार शर्मा ने गोलमुरी थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, पूरी घटना की शुरुआत पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की शि...