जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक में 24 सितंबर की डकैती में पुलिस ने पहले तीन फरार आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये इनाम घोषित किया था। अब दो और फरार आरोपियों पर भी दो-दो लाख रुपये इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार, पांचों आरोपी घटना के बाद फरार हैं और ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं। आरोपियों की तस्वीर जारी कर आम लोगों से सूचना देने की अपील की गई है। अपराधियों ने बैंक से करीब 23 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये नकद लूटे थे। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के ठिकाने या गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सूचना दी जाए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोलमुरी में डकैती के बाद अब हर बैंक की सुरक्षा परखेगी पुलिस सूचना एसएसपी के 9431706480, एसपी सिटी के 9471190203, डीएसपी सिटी के 9431706483 या गोलमुरी थान...